Homeदेशशिवराज बोले भगवान को धन्यवाद कि पीएम मोदी का जीवन सुरक्षित है...

शिवराज बोले भगवान को धन्यवाद कि पीएम मोदी का जीवन सुरक्षित है वरना कांग्रेस और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर गहन रोष व्यक्त किया है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “देश की करोड़ों जनता और भगवान को धन्यवाद कि पीएम मोदी का जीवन सुरक्षित है वरना कांग्रेस और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी.”इस मामले को लेकर पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में देश माफी मांगनी चाहिए.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के साथ किए गए खिलवाड़ के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. देश कभी भी कांग्रेस की साजिशों को सफल नहीं होने देगा.”

छोड़िए Twitter पोस्ट, 7

पोस्ट Twitter समाप्त, 7

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ”पीएम मोदी का काफ़िला रोकने की घटना सुरक्षा में हुई गंभीर चूक है.”

छोड़िए Twitter पोस्ट, 8

पोस्ट Twitter समाप्त, 8

सरमा ने कहा, ”यह शर्म की बात है कि पंजाब की बेहतरी के लिए कई विकास योजनाओं को लॉन्च करने के लिए जा रहे पीएम मोदी के काफ़िले को प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में रोक दिया. यह उनकी सुरक्षा में हुई गंभीर चूक है. यह तथ्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को और भी ख़राब बना दिया.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाया.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “देश की करोड़ों जनता और भगवान को धन्यवाद कि पीएम मोदी का जीवन सुरक्षित है वरना कांग्रेस और गांधी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी.”

छोड़िए Twitter पोस्ट, 9

पोस्ट Twitter समाप्त, 9

कैप्टन अमरिंदर सिंह

अमरिंदर सिंह बोले– सीएम को पद पर रहने का अधिकार नहीं

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे पंजाब सरकार की विफ़लता करार दिया है.

अमरिंदर सिंह के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी फ़िरोज़पुर की रैली में मंच साझा करने वाले थे.

छोड़िए Twitter पोस्ट, 10

पोस्ट Twitter समाप्त, 10

उन्होंने ट्वीट किया है, “पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से विफल. ख़ासतौर पर पंजाब के सीएम और गृह मंत्री की विफलता. जब आप देश के प्रधानमंत्री को एक सही और सुगम रास्ता मुहैया नहीं करा सकते हैं और वो भी एक ऐसी जगह पर जो पाकिस्तान से महज़ दस किलोमीटर की दूरी पर है तो आपको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.”

रणदीप सिंह सुरजेवाला

कांग्रेस ने क्या कहा

प्रधानमंत्री के दौरे में सुरक्षा चूक को लेकर लगे आरोपों का जवाब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबके हैं और इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

सुरजेवाला ने जेपी नड्डा के आरोपों पर भी जवाब दिया और लिखा, ”डियर नड्डा जी, आपा ना खोएं. इसमें कई और चीज़ें भी हैं. कृपया उनका भी ध्यान रखें-

1) प्रधानमंत्री की रैली की सुरक्षा में 10 हज़ार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती थी.

2) एसपीजी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर सभी सुरक्षा इंतज़ाम किए गए थे.

3) यहां तक कि हरियाणा-राजस्थान के बीजेपी कार्यकर्ताओं की सभी बसों के लिए भी रूट बनाया गया.

4) प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से हुसैनीवाला जाने का फ़ैसला किया. यह पीएम के काफ़िले का पूर्वनिर्धारित रूट नहीं था.

5)किसान मज़दूर संघर्ष कमिटी प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के दौरे के ख़िलाफ़ लगातार प्रदर्शन कर रही है. KMSC से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दो दौर की वार्ता कर चुके हैं.

छोड़िए Twitter पोस्ट, 11

पोस्ट Twitter समाप्त, 11

सुरजेवाला ने कहा, ”प्रिय नड्डा जी, रैली रद्द होने का कारण ख़ाली कुर्सियाँ रहीं. यक़ीन न हो तो, देख लीजिए. और हाँ, बेतुकी बयानबाज़ी नहीं, किसान विरोधी मानसिकता का सच स्वीकार कीजिए और आत्ममंथन कीजिए. पंजाब के लोगों ने रैली से दूरी बनाकर अहंकारी सत्ता को आईना दिखा दिया है.”

सुनील जाखड़

लेकिन, पंजाब में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार होने वाले सुनील जाखड़ ने दूसरे नेताओं से अलग लाइन ली. उन्होंने बुधवार की घटना को ‘पंजाबियत के ख़िलाफ़’ बताया.

छोड़िए Twitter पोस्ट, 12

पोस्ट Twitter समाप्त, 12

सुनील जाखड़ ने कहा, ”आज जो कुछ भी हुआ, वो स्वीकार्य नहीं है. यह पंजाबियत के ख़िलाफ़ है. फ़िरोज़पुर में भारत के प्रधानमंत्री एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने वाले थे और इसके लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित होना चाहिए था. लोकतंत्र इसी तरह से काम करता है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments