Homeदेशपंजाब के सीएम बोले मैं अब यही कहूंगा कि आगे से अच्छे से...

पंजाब के सीएम बोले मैं अब यही कहूंगा कि आगे से अच्छे से इंतज़ाम करूंगा.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले को लेकर बुधवार शाम छह बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, “इसमें कोई सुरक्षा का मामला नहीं है. उनको आंदोलनकारियों ने रोका और वे चले गए. मैं अब यही कहूंगा कि आगे से अच्छे से इंतज़ाम करूंगा.”

चन्नी ने कहा कि ये सुरक्षा की चूक का मामला नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री के वापस जाने का उन्हें खेद है.

चन्नी ने कहा, ” गृह मंत्री का फ़ोन आया था. उन्होंने कहा कि वहां कुछ ग़लत हो गया और प्रधानमंत्री वापस आ रहे हैं. मैंने कहा था कि मेरी तरफ़ से कोई ग़लती नहीं हुई है.”

चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का पूरा इंतज़ाम था.

उन्होंने कहा, “इसमें कोई सुरक्षा का मामला नहीं है. उनको आंदोलनकारियों ने रोका और वे चले गए. मैं अब यही कहूंगा कि आगे से अच्छे से इंतज़ाम करूंगा.”

चन्नी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने की वजह से वो प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए नहीं जा सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments