ग्वालियर / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बुधवार को पंजाब में उनकी सुरक्षा को लेकर वहां की कांग्रेस सरकार द्वारा की गई गम्भीर चूक को लेकर जहां देशभर में रोष है वहीं प्रधानमंत्री के दीर्घायु को लेकर तमाम धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं । भाजपा द्वारा ग्वालियर में महामृत्युंजय जप का अनुष्ठान आज किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि विश्व के लोकप्रियतम नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा षड्यंत्र कर घेरा गया, यह बहुत ही निंदनीय और घृणित कृत्य है। पूरे देश में पंजाब सरकार के इस घृणित कृत्य की निंदा हो रही है। हम सभी कार्यकर्ता श्री मोदी जी के दीर्घायु एवं सुरक्षित रहने के संकल्प को लेकर आज सायं 4 बजे नगर के विभिन्न शिवालयों में महामृत्युंजय जाप का आयोजन कर रहे हैं।
स्थान निम्न प्रकार से हैं ~
*कोटेश्वर मंदिर*
*अचलेश्वर मंदिर*
*सिद्धेश्वर मंदिर,*
सिंधी कॉलोनी
*काली माता मंदिर,*
थाटीपुर
श्री माखीजानी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अपने निकटतम शिवालय में उपस्थित होकर महामृत्युंजय अनुष्ठान में भाग लें एवं अपने लोकप्रिय नेता के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करें।