Homeदेशनागरिकों को गुमराह करने वाले चैनल और वेबसाइट सरकार के निशाने पर...

नागरिकों को गुमराह करने वाले चैनल और वेबसाइट सरकार के निशाने पर सूचना प्रसारण मंत्री ठाकुर का खुलासा

 

ग्वालियर /केन्द्रीय खेल एवं युवा मामले तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज  बतौर सूचना एवं प्रसारण मंत्री  ग्वालियर में कहा कि मंत्रालय सोशल मीडिया के प्रति भी सजग हैं और नागरिकों को गुमराह करने वाले चैनलों और वेबसाइटों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान के ऐसे बीस चैनलों को प्रतिबंधित किया गया है। हमारा मंत्रालय इस दिशा में सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई करता रहेगा।

श्री ठाकुर ने यह बात लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ग्वालियर में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कही इस अवसर पर उन्होंने  संस्थान के क्रियाकलापों का व्यौरा लिया। साथ ही इस संस्थान के उत्तरोत्तर विकास का मंसूबा ज़ाहिर किया। एलएनआईपीई पिछले छ: दशकों से देश की खेल प्रतिभाओं को निखार रहा है। खेलों में आए बदलाव व चुनौतियों को देखते हुए इस क्रम को और भी मज़बूती दी जाए, यही प्रयास होंगे।

केन्द्रीय खेल एवं युवा मामले तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने एलएनआईपीई को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। साथ ही उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए प्रभावी अमल पर बल दिया और आश्वस्त किया कि जैसे ही वायरस का असर ख़त्म होगा तो वे मार्च 2022 में एलएनआईपीई के दीक्षांत समारोह में आएंगे और काफी समय देकर संस्थान को और मज़बूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments