Homeग्वालियर अंचलभाजयुमो का प्रदेशव्यापी मौन धरना व मानव श्रृंखंला सोमवार को

भाजयुमो का प्रदेशव्यापी मौन धरना व मानव श्रृंखंला सोमवार को

ग्वालियर/ पंजाब की कांग्रेस सरकार  द्वारा दुर्भावना पूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सुरक्षा से किये गए खिलवाड़ पर विरोध स्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के तत्वाधान में सभी संगठनात्मक जिलों में 10 जनवरी  को मौन धरना दिया जाएगा तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मानव श्रृंखंला बनाई जाएगी। दिनांक 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद  की जयंती पर युवा मैराथन के आयोजन भी होगा इसी  निमित्त आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ग्वालियर महानगर ने चर्चा एवं बैठक आयोजित की जिसमें बैठक का संचालन प्रदेश के मंत्री और महामंत्री हरीश यादव  एवं बैठक का संचालन प्रदेश के मीडिया प्रभारी राहुल दुबे ने किया एवं बैठक का आभार जिला उपाध्यक्ष रोहित भाटिया द्वारा किया गया जिसमें प्रदेश कार्यसमिति  कुलदीप यादव , हरेंद्र यादव एवं सभी जिला मंडल कार्यकर्ता एवं मंडल उपस्थित थे।

उधर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के साथ पंजाब सरकार द्वारा षडयंत्रपूर्वक किए गए घृणित एवं राष्ट्रद्रोही कृत्य के विरोध में 10 जनवरी  को दोपहर 1 से 3 बजे तक ग्वालियर के अंबेडकर पार्क, फूलबाग पर मौन धरना, उसके पश्चात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से लेकर महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि तक मानव श्रंखला* का आयोजन किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments