Homeमध्यप्रदेशजानिए दिग्गी राजा ने शिवराज के घर के बाहर धरना देने की...

जानिए दिग्गी राजा ने शिवराज के घर के बाहर धरना देने की क्यों दी धमकी

मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के बीच समय को लेकर जोरदार सियासत चल रही है. बात इतनी बढ़ गई कि दिग्विजय ने धमकी दी है कि शिवराज सिंह चौहान ने अगर मिलने का समय नहीं दिया तो वह सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे.

10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह की धमकी सुर्खियों में है. दिग्विजय सिंह ने धमकी दी है कि शिवराज सिंह चौहान यदि 20 जनवरी तक उन्हें मिलने का समय नहीं देंगे तो 21 जनवरी से दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे.

दिग्विजय सिंह का आरोप है कि वह सीएम शिवराज सिंह से लंबे समय से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री समय नहीं दे रहे हैं. दिग्विजय ने बाकायदा इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है. अब दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री को दो टूक कहा दिया है कि 20 जनवरी तक मुलाकात का समय दें, नहीं तो 21 जनवरी से सीएम हाउस के सामने वह किसानों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments