लखनऊ /मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में यूपी में चुनाव प्रचार के लिए नया थीम सॉन्ग जारी किया. इस थीम सॉन्ग में प्रयागराज, मथुरा, काशी का मंदिर और अयोध्या सभी का जिक्र किया गया है. इस मौके पर उनके साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मतदान के पहले चरण के लिए नामांकन का कार्यक्रम संपन्न होकर दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है. भाजपा ने अपनी प्रचार सामग्री के शुभारंभ के साथ चुनाव प्रचार के लिए थीम सॉन्ग को भी आज लॉन्च किया है.
उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान शुरू हो चुका है. बीजेपी अब यूपी में नए नारे के साथ मैदान में उतरेगी. शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के लिए नया कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किया, जिसमें यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार को लाने की बात की गई है. बीजेपी के कार्यकर्ता अब यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार के नारे से साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे.
प्रयागराज से मथुरा, काशी तक
लखनऊ से लेकर झांसी तक
अयोध्या से बिठूर तक
शहर-गांव सब दूर-दूर तक
गाजीपुर से गाजियाबाद से
यूपी भर में शंखनाद से
सुनाई पड़ती है यही हुंकार
यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार#फिर_से_बीजेपी pic.twitter.com/VkvEP4ntuX— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 21, 2022