Homeप्रमुख खबरेंचुनाव परिणामों ने बढ़ाई योगी बाबा की टेंशन लखनऊ और वाराणसी दोनों...

चुनाव परिणामों ने बढ़ाई योगी बाबा की टेंशन लखनऊ और वाराणसी दोनों जगह हार

लखनऊ 30 अक्टूबर 2026/उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं।इन चुनावों में सपा ने भाजपा को कांटे की टक्कर देकर योगी बाबा की नींद उड़ा दी है, चूंकि विधानसभा चुनाव बिल्कुल नजदीक हैं अतः इन परिणामों से प्रदेश के मूड का आंकलन लगाया जा रहा है इसके अनुसार यह कहा जा सकता है सत्ताधारी दलको अपनी चुनावी रणनीति का बारीकी से आंकलन करना होगा,

उल्लेखनीय है कि 11 में से 6 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है और 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। बता दें कि पिछली बार बीजेपी को 6 सीट मिली थी, इस बार भी 6 पर हैं। लेकिन पिछली बार से समाजवादी पार्टी को 2 सीट का फायदा हुआ है और ये दो सीट वाराणसी और लखनऊ हैं। यूपी की दो महत्वपूर्ण सीटों पर दोनों जगह MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हुई है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इस जीत से गदगद नजर आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने इस चुनाव परिणाम को डबल इंजन की डबल हार करार दिया है।

ये रहे नतीजे

यूपी में सभी 11 विधानपरिषद सीटों के फाइनल नतीजे आ गए हैं। चुनाव में 6 सीटों पर बीजेपी जीती और 5 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गईं। बीजेपी को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन समाजवादी पार्टी को दो सीटों का फायदा हुआ है है। पिछले इलेक्शन में दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे लेकिन इस बार किसी निर्दलीय को कामयाबी नहीं मिली। गोरखपुर शिक्षक सीट पिछले इलेक्शन में निर्दलीय ने जीती थी। इस बार इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया। लेकिन पिछले इलेक्शन में लखनऊ स्नातक की जो सीट बीजेपी जीती थी, उस पर इस बार समाजवादी पार्टी ने कब्जा कर लिया। इसी तरह आगरा शिक्षक सीट भी इस बार निर्दलीय के बजाए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत ली। हालांकि, अखिलेश को आगरा या लखनऊ में सीट पर मिली जीत से ज्यादा खुशी इस बात की है कि समाजवादी पार्टी ने वाराणसी की टीचर और ग्रेजुएट सीट बचा ली। ये दोनों सीटें पिछले इलेक्शन में भी समाजवादी पार्टी ने ही जीती थी लेकिन इस बार मिली कामयाबी को अखिलेश बड़ी जीत बता रहे हैं।

सीट पार्टी
मेरठ (टीचर) बीजेपी
बरेली-मुरादाबाद (टीचर) बीजेपी
लखनऊ (टीचर) बीजेपी
गोरखपुर-फैजाबाद (टीचर) बीजेपी
आगरा (ग्रेजुएट) बीजेपी
मेरठ (ग्रेजुएट) बीजेपी
वाराणसी (टीचर) सपा
वाराणसी (ग्रेजुएट) सपा
आगरा (टीचर) सपा
लखनऊ (ग्रेजुएट) सपा
प्रयागराज-झांसी (ग्रेजुएट) सपा
ये डबल इंजन की डबल हार- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा-

“प्रिय मतदाताओं, भाजपा एक ‘फ्लॉप शो’ बन गई है। भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे। ये डबल इंजन की डबल हार है। विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है। ये एक तरफ भाजपा की ‘शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा’ विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ़ पढ़े-लिखे ‘बेरोजगार स्नातकों’ ने भी अपना फैसला सुना दिया है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments