भोपाल / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को समय न दिए जाने व उसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की तस्वीर वायरल होने और उसको लेकर मीडिया व आमजनों में तरह तरह की चर्चा जोर पकड़ी हुई है। इसी बीच आज कमलनाथ से जब मीडिया ने इसको लेकर सवाल किया तो वह अपना आपा खो बैठे और इतना ज्यादा आवेशित हो उठे की मीडिया से चर्चा करने का सारा शिष्टाचार भूल गए। अब मीडिया पर उनके उत्तेजित होने का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मुलाकात पर कमलनाथ ने यह दी थी सफाई
कमलनाथ ने कहा, ”मेरा हेलीकाप्टर छिंदवाड़ा से लैंड हुआ था और सीएम कहीं जा रहे थे. तभी उनसे मुलाकात हुई. उन्होंने पूछा कि कहां से आ रहे हैं तो मैंने कहा कि छिंदवाड़ा से आ रहा हूं. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी धरना कर रहे हैं टाइम मांगने के लिए, मुझे क्या तकलीफ है टाइम देने में. मैं तो कभी भी टाइम दे दूं. तो मैंने कहा कि दे दीजिए.”