Homeउत्तरप्रदेशचुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश में रैली और रोड शो पर लगी पाबंदी...

चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश में रैली और रोड शो पर लगी पाबंदी 31 जनवरी तक बढ़ाई

लखनऊ /चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश में रैली और रोड शो पर लगी पाबंदी को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए आयोग ने ये पाबंदियां लगाई थी। जो आज खत्म हो रही थीं। आज हुई बैठक के बाद इन पाबंदियों को 31 जनवरी तक और बढ़ाने का फैसला लिया गया।

पहले चरण के लिए 28 जनवरी से प्रचार में मिलेगी थोड़ी छूट

पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को 28 जनवरी से कुछ छूट मिलेगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए ये छूट एक फरवरी से मिलेगी। इस दौरान  पार्टियां और उम्मीदवार फिजिकल पब्लिक मीटिंग कर सकेंगे। घर-घर चुनाव प्रचार के लिए 5 की जगह 10 लोग जा सकेंगे। कोरोना से जुड़ी पाबंदियों के साथ खुली जगहों पर वीडियो वैन लगाकर भी प्रचार किया जा सकेगा।

चुनाव आयोग ने बरेली, फिरोजाबाद और कानपुर नगर के जिलाधिकारियों को हटाने का दिया आदेश

चुनाव आयोग ने शनिवार को बरेली, फिरोजबाद व कानपुर नगर के जिलाधिकारियों व फिरोजाबाद और कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया है। आईएएस सूर्यपाल गंगवार को फिरोजाबाद, आईएएस शिवकांत द्विवेदी को बरेली व आईएएस नेहा शर्मा को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, आईपीएस आशीष तिवारी को फिरोजाबाद व हेमराज मीणा को कौशांबी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments