Homeग्वालियर अंचलसिंधिया शनिवार 12 मार्च को शामिल होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में

सिंधिया शनिवार 12 मार्च को शामिल होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में

ग्वालियर / केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 मार्च को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। श्री सिंधिया इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 12 मार्च को प्रात: 7 बजे महाराज बाड़ा पर स्वच्छता अभियान “गली-गली – वार्ड-वार्ड” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रात: 11.45 बजे कलेक्ट्रेट पहुँचकर ग्वालियर शहर की पेयजल आपूर्ति एवं शहर के विकास से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में दोपहर 2 बजे जलालपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे। श्री सिंधिया अपरान्ह लगभग 4 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल से वायुमार्ग द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार  उमेश सिंह के निवास पर पहुँचे
नव दम्पत्ति को दिया शुभाश

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार श्री उमेश सिंह के आवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उमेश सिंह की कुशल क्षेम जानी और उनकी बेटी व दामाद को स्नेहाशीष प्रदान किया।
उमेश सिंह की पुत्री सौभाग्याकांक्षिणी इरा का विवाह विगत वर्ष 27 अप्रेल को गांधी नगर के चिरंजीव कुं. हर्षवर्धन सिंह के साथ सिलवासा में संपन्न हुआ था। कोरोना संक्रमण के कारण केंद्रीय मंत्री सिंधिया वर-वधू को आशीर्वाद देने मंगल-उत्सव में नहीं पहुंच सके। श्री सिंधिया शुक्रवार दोपहर नव-दंपत्ति को आशीर्वाद देने विंडसरहिल स्थित श्री उमेश सिंह के निवास पर पहुंचे।
श्री सिंधिया ने नव-दंपत्ति को सुखद व स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इरा व हर्षवर्धन से उनके भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी एवं पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments