ग्वालियर / ग्वालियर जिले के चार गाँवों के किसानों के लिये बड़ी खुशखबरी है। सांक नदी पर एक और स्टॉप डैम मंजूर हुआ है। इस स्टॉप डैम के निर्माण के लिये एक करोड़ 82 लाख रूपए से अधिक की निविदा जारी कर दी गई है।
सांक नदी पर ग्राम सीता का पुरा के समीप बनने जा रहे इस नए स्टॉप डैम से ग्राम दुगनावली, रामप्रसाद का पुरा व तिलघना गाँव के किसानों की 203 हैक्टेयर से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इस स्टॉप डैम की कुल भराव क्षमता 0.86 एमसीएम रहेगी। इससे सिंचाई के साथ-साथ पशुओं के लिए पानी मिलेगा। साथ ही ग्रामीणों की निस्तार संबंधी अन्य जरूरतें भी पूरी होंगीं।