पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में नए सिरे से कलह शुरू हो गई है. आज एक बार फिर ‘जी 23’ समूह के नेता बैठक कर रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के दिल्ली स्थित आवास पर हो रही इस बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, पृथ्वीराज चौहान, मणिशंकर अय्यर, पी जे कुरियन, संदीप दीक्षित, परिणीत कौर, शशि थरूर, राज बब्बर, राजिंदर कौर भट्टल, कुलदीप शर्मा और भूपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता मौजूद हैं.
पहले यह बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के घर पर होनी थी लेकिन सिब्बल की तरफ से खुल कर गांधी परिवार के खिलाफ बयान देने के बाद बैठक की जगह बदली गई. आजाद के घर नेताओं के लिए डिनर का इंतजाम किया गया है, दिल्ली के एक कश्मीरी रेस्टोरेंट से वाजवान मंगवाया गया है