मथुरा में एक साथ कई बंदरों का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के निर्देश पर कई टीमें जांच पड़ताल में जुट गई हैं। बंदरों के शरीर पर एयर गन के छर्रे मिलने से इनकी हत्या की आशंका से खलबली मची है। पिछले कुछ दिनों से दो तीन बंदर इसी तरह मृत मिल रहे थे। सोमवार को अचानक करीब 12 बंदरों की मौत से सनसनी फैली तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तक मामला पहुंचा। पुलिस ने एक बाबा को हिरासत में लिया है। बाबा यूक्रेनी नागरिक बताया जा रहा है। लोगों ने यूक्रेनी पर एयर गन से बंदरों पर निशाना साधने की बात कही है। फिलहाल टीमें जांच में जुटी हैं।
मथुरा में एक साथ कई बंदरों का शव मिलने के बाद सनसनी यूक्रेनी बाबा हिरासत में
RELATED ARTICLES