Homeखेलसचिन गोयल बने मध्य प्रदेश केसरी

सचिन गोयल बने मध्य प्रदेश केसरी

भोपाल /27-28 भोपाल में आयोजित हुई मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप संपन्न हुई जिसमें सचिन गोयल लगातार दूसरी बार मध्य प्रदेश केसरी बने , सचिन का आर्म रेसलिंग में भारत में अच्छा प्रभाव है जो कि शेरु क्लासिक 2021 में भारत केसरी का खिताब एवं नेशनल चैंपियन लगातार रहे है | सचिन के द्वारा रसिया के आर्सेन को हराकर एक रिकॉर्ड बनाया गया है|
उक्त प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रहे मनीष कुमार,सचिन गोयल, सुजीत कुमार , अरविंद रजक , शिभम गुर्जर ,देव माहौर , अरविंद रजक , रिंकू गुर्जर ,उमेश पाल और श्वेता राजावत |
रजत पदक विजेता रहे जोगेंद्र यादव , सोनू चंदेल ,सचिन तोमर , आशीष राजे , सजीव कोटिया ,राजेश शर्मा ,काजल तोमर , पूजा भादोरिय एवं अनिल
कांस्य पदक विजेता रहे सचिन भदौरिया , उज्ज्वल अग्रवाल,संदीप सरल ,राजेंद्र माहौर , अजीत प्रजापति ,राहुल राठौर ,आकाश रजक एवं विकास किरार |
उपरोक्त सभी आर्म रेसलर आगामी नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप जोकि हैदराबाद में 31 मई से 6 जून तक संपन्न होगी जिसमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर केशव पांडे एवं सचिव दीपक तोमर ने खिलाड़ियों को बधाई दी |
खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में संजीव शर्मा , ओपी दीक्षित, राकेश कौशल, आशीष ओवोरॉय उपस्थित रहे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments