Homeमध्यप्रदेशनगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई...

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को

ग्वालियर/ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अब मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को होगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकरी दी है कि 11 अप्रैल 2022 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का निहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को किया जायेगा। पूर्व में मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को किया जाना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments