Homeमनोरंजनअपकमिंग फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज

अपकमिंग फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज

रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म पॉलिटिशियन और एक्टिविस्ट विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक फिल्म होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर डाला गया है। उन्होंने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, ‘स्वतंत्र वीर सावरकर फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।’

मेकर्स ने रिवील किया फिल्म का फर्स्ट लुक
तरण आदर्श ने लिखा, ‘वीर सावरकर की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रोड्यूसर आनंद पंडित, संदीप सिंह और सैम खान ने फिल्म से रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें रणदीप हुड्डा हूबहू वीर सावरकर की तरह दिखे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments