Homeव्यापारगर्मी और लू  ने बर्बाद की टमाटर और आम की फसल कई...

गर्मी और लू  ने बर्बाद की टमाटर और आम की फसल कई भागों में दाम आसमान पर

नई दिल्ली: महंगाई  की मार झेल रहे आम आदमी की पहुंच से टमाटर  और आम  भी दूर होता जा रहा है। देश के कई हिस्सों में इनकी कीमत  100 रुपये के पार पहुंच गई है। समय से पहले गर्मी और लू  जारी रहने से टमाटर और आम की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। देश में आम के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में 80 फीसदी पैदावार प्रभावित हुई है। सप्लाई में कमी के कारण आम और  टमाटर की कीमत में में भारी उछाल आई है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में टमाटर 120 रुपये किलो बिक रहा है। कम उत्पादन के कारण इस बार आम का निर्यात भी प्रभावित होने की आशंका है।

देश में आम का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश  में होता है। लेकिन इस बार उत्पादन दो दशक में सबसे कम रहने की आशंका है। लू के कारण 80 फीसदी फसल खराब हो गई है। अधिकांश उत्तरी और दक्षिणी राज्यों में आम की कीमत 100 रुपये किलो के पार चली गई है। कम उत्पादन के कारण आम का निर्यात भी प्रभावित होगा। वेजिटेबल ग्रोअर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया  के प्रेजिडेंट श्रीराम गढवे ने कहा कि टमाटर की कीमतों  में हाल फिलहाल कमी आने की उम्मीद नहीं है। जुलाई में जाकर इसमें कुछ नरमी आ सकती है जब नई फसल आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments