गृह मंत्री डॉ.मिश्रा के निवास पर मंत्रिमंडल के साथियों ने पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा का जोरदार व आत्मीय स्वागत किया। सबसे पहले गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के निवास पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का तिलक किया और मुख्यमंत्री श्री चौहान व गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जेपी नड्डा ने स्वल्पाहार भी किया। महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा और अन्य अतिथियों को खुद मिठाई, समोसे व अन्य स्वादिष्ट अल्पाहार परोसा