कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है। पत्र में श्री शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी के उस वायरल वीडियो का हवाला दिया है जिसमे श्री माखीजानी पार्टी कार्यालय में पार्षदी के लिए बायोडाटा देने आए नेताओं से खुलेआम 10 हजार रुपये एकत्रित करते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को इसके लिए शिकायती पत्र लिखा है।
