आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन के 100 वे जन्मदिन पर न केक काटा न पार्टी दी उन्होंने देश का प्रधानमंत्री होने के बावजूद अपनी मां का जन्मदिन विशुद्ध भारतीय परम्परानुसार मनाया मां के पैर धोए, भगवान के मंदिर जाकर उनके स्वस्थ्य रहने व लंबी आयु की कामना भगवान से की है।
इस मौके पर पीएम मोदी गांधीनगर स्थित आवास पहुंचे और उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां के पैर धोए और साथ में पूजा भी की। मां के जन्मदिन के मौके पर पीएम आज पावागढ़ के काली मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वडोदरा में एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। वे राज्य को 21 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का जन्म 18 जून 1923 को हुआ था। पीएम की मां के जन्मदिन के अवसर पर उनके गृहनगर वडनगर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और उनके लंबे जीवन और स्वास्थ्य की प्रार्थना की जाएगी। रायसन क्षेत्र में 80 मीटर लंबी सड़क का नाम बदलकर पूज्य हीराबा मार्ग किया जाएगा। परिवार ने जगन्नाथ मंदिर में भंडारे की भी योजना बनाई है।