Homeप्रमुख खबरेंनागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष व संचालक मंडल ने कार्यभार सम्हाला

नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष व संचालक मंडल ने कार्यभार सम्हाला

ग्वालियर /शहर की प्रतिष्ठित सहकारी बैंक नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित ग्वालियर के संचालक मंडल की बैठक बैंक के गोविंद पुरी , सिटीसेन्टर ग्वालियर स्थित मुख्यालय में चुनाव अधिकारी श्री अशोक कुमार यादव  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जहां श्री महेंद्र  अग्रवाल को अध्यक्ष , श्रीमती मनीषा शर्मा को उपाध्यक्ष, श्री विनोद अष्टया को उपाध्यक्ष , श्री अरविंद जीपाण्डेय को प्रतिनिधि जिला केंद्रीय सहकारी बैंक,श्री राकेश चौहान को प्रतिनिधि नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, श्री प्रेम नारायण  शर्मा को प्रतिनिधि मप्र राज्य सहकारी बैंक चुना गया।
बैंक के अध्यक्ष व संचालक मंडल ने कार्य भार सम्हाल लिया है। पहली बैठक 21 जून को रखी हैं। जिसमे बैंक की विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा और लगभग 5 माह रुका हुआ नवीन ऋण स्वीकृति करने का कार्य शुरू हो जाएंगे ।
ज्ञात रहे आरएसएस के संगठन के मार्गदर्शन में करोड़ो रु साल का लाभ कमा रही और निरंतर उच्च लाभांश दे रही ग्वालियर की 42 साल पुरानी इस बैंक की 6 शाखाएं है। लगभग 80 कर्मचारी है। और 5 नई शाखाएं इसी वर्ष खोलने के लिए लाइसेंस बैंक की प्राप्त हो चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments