Homeग्वालियर अंचलप्रत्याशी 22 जून को 3 बजे तक जमा कर सकेंगे फॉर्म-8

प्रत्याशी 22 जून को 3 बजे तक जमा कर सकेंगे फॉर्म-8

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशी 22 जून को अपरान्ह 3 बजे तक जमा कर सकेंगे फॉर्म-8

ग्वालियर 21 जून 2022/ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशी नगरीय निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 22 जून को अपरान्ह 3 बजे तक फार्म-8 जमा कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन )श्री विनोद भार्गव ने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रत्याशी नाम वापसी (अभ्यर्थिता वापसी )की तिथि अर्थात 22 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक संबंधित नगरीय निकाय के रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी के यहाँ फॉर्म-8 प्रस्तुत कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments