Homeदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 7 जुलाई...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 7 जुलाई से

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय स्तर की “प्रांत प्रचारक बैठक” आगामी 7, 8 एवं 9 जुलाई 2022 को आयोजित हो रही है। राजस्थान के झुंझुनू में हो रही इस बैठक में देश भर के सभी प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक अपेक्षित रहेंगे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस बैठक में

संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले  सहित सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल , डॉ. मनमोहन वैद्य ,  सी आर मुकुंद , अरुण कुमार  तथा रामदत्त एवं सभी कार्य विभाग प्रमुख तथा सह प्रमुख व अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्य एवं विविध क्षेत्र के कुछ अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
यह बैठक संगठन संबंधित विषयों पर केंद्रित रहती है। संघ के प्रशिक्षण वर्ग – “संघ शिक्षा वर्ग“ के वृत्त एवं समीक्षा, आगामी वर्ष की कार्ययोजना, प्रवास योजनाओं आदि विषयों पर बैठक में चर्चा होगी। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना पर भी विचार-विमर्श होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments