मतगणना का पूर्वाभ्यास 16 जुलाई को
ग्वालियर / नगरीय निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले के नगरीय निकायों की मतगणना 17 जुलाई को प्रात: 9 बजे से होगी। मतगणना की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस कड़ी में 16 जुलाई को गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों को मतगणना का पूर्वाभ्यास कराया जायेगा। मतगणना का पूर्वाभ्यास प्रात: 11 बजे से यहाँ झाँसी रोड़ स्थित शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में होगा।
ग्वालियर नगर निगम की मतगणना के लिए तैनात किए गए गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायकों को मतगणना के पूर्वाभ्यास के बाद पहचान पत्र भी वितरित किए जायेंगे। पहचान पत्र तैयार करने व वितरण के लिए परियोजना अधिकारी श्री नीरज शर्मा के नेतृत्व में 9 सदस्यीय दल गठित किया गया है।