Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस के फुस्सी बम हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस के फुस्सी बम हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया

प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सिंधिया पर जुबानी हमना बोला है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा हारकर भी जीत गई है, क्योंकि इस बार वहां पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ गया है। जबकि इस चुनाव में कांग्रेस जीतकर भी हार गई।
उन्होंने इस उपचुनाव की जीत का श्रेय ज्योरादित्य सिंधिया को मिलने पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया कांग्रेस  का टेस्टेड   फुस्सी हैं उनके   के नेतृत्व में कांग्रेस पिछला विधानसभा चुनाव हारी थी। अब साबित हो गया है कि वे उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को देने को लेकर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सिंधिया ही चुनाव समिति के प्रभारी थे।
उस दौरान कांग्रेस की करारी हार हुई थी। अब उपचुनाव में फिर कांग्रेस को वोटिंग प्रतिशत बढऩे की बजाए कम हुआ है और हमने उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि सिंधिया फुस्सी बम नहीं बल्कि टेस्टेड फुस्सी बम हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments