Homeखेलप्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को मिला स्पेशल अवार्ड

प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को मिला स्पेशल अवार्ड

सत्र 2020- 21 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश की प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ी ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा को मिला स्पेशल अवार्ड प्रदान किया गया था अवार्ड उन्हे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदान किया।

ऑल इंडिया गर्ल्स अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही मध्यप्रदेश टीम की कप्तानी और चैलेंजर्स ट्रॉफी विजेता india -B की कप्तानी के साथ -साथ बेस्ट ऑलराउंडर चुने जाने पर उन्हें यह अवार्ड दिया गया है।

शनिवार को इंदौर में आयोजित मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एमपीसीए के सालाना पुरस्कार समारोह में अनुष्का को यह अवार्ड एवं सम्मान राशि का चेक प केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments