Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान : देशभर में 14,500 पीएम...

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान : देशभर में 14,500 पीएम श्री स्कूल बनाए जाएंगे

शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में 14,500 पीएम श्री स्कूल बनाए जाएंगे। इसमें कुछ पुराने स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा और कुछ नए स्कूल बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मॉडल स्कूल बनेंगे और नई शिक्षा नीति को आगे ले जाएंगे। शिक्षकों के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी ने यह घोषणा की है। इस संबोधन में पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया और कहा कि 250 वर्ष तक जो हमपर राज करके गए हैं, उनको पीछे छोड़कर हम दुनिया की इकॉनमी में आगे निकल गए हैं।

पीएम श्री स्कूल क्यों होंगे खास
प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा देने का आधुनिक, परिवर्तनकारी तरीका अपनाया जाएगा। इन स्कूलों मे नई शिक्षा नीति के तहत खोज उन्मुखी पढ़ाई होगी और सीखने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, खेल की सुविधाएं और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे लाखों छात्र लाभान्वित होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments