Homeदेशचीनियों की धुलाई का ये वीडियो देखा क्या? तवांग में 25-30 साथियों...

चीनियों की धुलाई का ये वीडियो देखा क्या? तवांग में 25-30 साथियों को पिटता देख भाग खड़े हुए थे 300 चीनी

अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे 300 से अधिक चीनी(PLA) सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन यह दुस्साहस उन्हें बहुत भारी पड़ा। भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट और जाट रेजिमेंट के जांबाज सैनिकों ने उन्हें इतना पीटा कि वे डर गए। यही नहीं, चीन सैनिक अपने 25-30 सैनिकों को पिटता छोड़कर भाग निकले

 

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये तवांग है। सूत्रों के अनुसार, 300 से अधिक चीनी सैनिकों ने 17 हजार फीट ऊंची चोटी पर कब्जा करने की कोशिश की थी। करीब 2 मिनट 47 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे चीनी सैनिक हाथ में डंडे, कंटीले तार और लाठियां लेकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनके कंधे पर बंदूकें भी थीं। उनके पास वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन भी थे। उनके पास इलेक्ट्रिक बैटन भी थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने तार तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिशी की, भारतीय सैनिकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वे भागते दिखाई दिए।

13 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस संबंध में अपना बयान दिया था। राजनाथ सिंह ने अपने तीन मिनट के बयान में कहा- 9 दिसंबर 2022 को PLA ट्रूप्स ने तवांग में LAC का उल्लंघन कर नियम तोड़े थे। भारतीय सेना ने PLA को अतिक्रमण से रोका। उन्हें उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। राजनाथ सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ के कुछ सैनिकों को चोटें आई हैं। रक्षा मंत्री ने बताया कि इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक की मौत नहीं हुई है। न ही कोई गंभीर रूप से घायल है। रक्षामंत्री ने कहा कि समय से हमने हस्तक्षेप किया, जिसकी वजह से चीनी सैनिकों को लौटना पड़ा।

बता दें कि यांगत्‍से, तवांग से 35 किलोमीटर दूर नॉर्थ-ईस्ट में स्थित है। यांगत्‍से, सर्दी के दिनों में कई महीनों तक बर्फ से ढंका रहता है। यह जगह भारतीय सेना के लिए काफी मायने रखती है। भारत इस इलाके में सैनिकों के साथ ही ड्रोन से भी नजर रखता है। इसके साथ ही दोनों तरफ से सड़क नेटवर्क भी है। यांगत्‍से ही वो जगह है, जहां से चीन पूरे तिब्‍बत पर नजर रख सकता है। साथ ही उसे LAC पर भी नजर रखने में आसानी रहेगी।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वटी किया-ये विडियो उनके लिए जो दलाल आज दिन भर नंग नाच कर रहे थे। ये मोदी का भारत है और ये भारत की सेना है। चीनियों की कुटाई, पिटाई, धुलाई का ये विडियो।

साभार

Shabdshaktinews खबर में प्रदर्शित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments