Homeदेशप्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है,...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है, मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है

श्री अरविंदो की 150वीं जयंती समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत वह अमर बीज है जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है लेकिन मर नहीं सकता क्योंकि भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है, मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है।

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र के लिए श्री अरबिंदो के महान योगदान खातिर भारत उनको आभारी है। चाहे वह विचारों की बात हो या स्वतंत्रता आंदोलन की, हर मोर्चे पर एक नेतृत्वकर्ता की उनकी भूमिका रही है। यह देश उनकी भूमिकाओं का ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि महर्षि अरबिंदो के जीवन में हमें भारत की आत्मा और भारत की विकास यात्रा के मौलिक दर्शन होते हैं। अरबिंदो ऐसे व्यक्तित्व थे जिनके जीवन में आधुनिक शोध भी था, राजनैतिक प्रतिरोध भी था और ब्रह्म बोध भी था।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का युवा भाषा-भूषा के आधार पर भेद करने वाली राजनीति को पीछे छोड़कर, एक भारत श्रेष्ठ भारत की राजनीति से प्रेरित है। श्री अरबिंदो का जीवन एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है। उनका जन्म भले ही बंगाल में हुआ था लेकिन अपना ज्यादातर जीवन उन्होंने गुजरात और पुडुचेरी में बिताया। पीएम ने कहा कि वे जहां भी गए वहां अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ी।

पीएम मोदी ने कहा कि जब प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं। आजादी के अमृतकाल में आज देश की सफलताएं, देश की उपलब्धियां और सबका प्रयास का संकल्प इस बात का प्रमाण है।

श्री अरबिंदो पर पोस्टल स्टॉम्प और स्मृति सिक्के रिलीज

श्री अरबिंदो की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक डाक टिकट और सिक्के उनकी स्मृति में रिलीज किए हैं। उन्होंने कहा कि श्री अरबिंदो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। वह जीवन के लिए एक आदर्श साबित होते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments