केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक उन्हें वायरल फीवर की शिकायत है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि सीतारमण को रूटीन चेक अप के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट में हल्का संक्रमण है। सीतारमण एक फरवरी को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। पिछले कई दिनों से इस बजट को बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। बजट में अब करीब एक महीने का समय रह गया है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम फुल बजट होगा। देश में 2024 में आम चुनाव होने हैं।
बजट से पहले सर्दी की चपेट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण, एम्स में भर्ती
RELATED ARTICLES