केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गड़करी ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए ,विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
ग्वालियर / केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी 23 जनवरी को प्रात: 10.40 बजे विमान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारे। कुछ देर रूकने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के लिये रवाना हुए। विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने अगवानी की।
केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी के ग्वालियर आगमन अवसर पर विमानतल पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी दतिया एवं निवाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात शाम 5.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुन: ग्वालियर विमानतल पर पधारे। विमानतल पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व विधायक श्री मदन कुशवाह, श्री अशोक जादौन, श्री दीपक शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विमानतल पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी कुछ देर रूकने के पश्चात विमान द्वारा ग्वालियर से दिल्ली के लिये रवाना हुए।