दिसंबर 2022 में हुए सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम की तारीख आज घोषित कर दी गई इसका छात्रों को बेसब्री से इंतजार था इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया आईसीएआई द्वारा देर रात अपनी अधिकृत रूप से वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक यह परिणाम 3 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है की सीए परीक्षा के प्रथम पायदान पर सीए फाउंडेशन की परीक्षा पास करना जरूरी होता है इसके पश्चात ही परीक्षार्थी आगे की सीए परीक्षाओं के लिए बढ़ सकते हैं।

इस जानकारी के बाद इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा परिणाम को लेकर बेचैनी बढ़ गई सोशल मीडिया पर कई परीक्षार्थियों ने अपनी बेचैनी को कुछ इस प्रकार जारी किया।
ग्वालियर से सीए फाउंडेशन की परीक्षा मैं बैठी एक छात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा चलो इंतजार खत्म हुआ एक अन्य छात्र ने लिखा मत घबराओ हम सब पास होंगे छात्र-छात्राओं ने ऑल दी बेस्ट कहकर हौसला अफजाई की एक अन्य छात्रा ने लिखा की सब पास हो इसके लिए वह ईश्वर से प्रार्थना कर रही है ।