ग्वालियर / शनिवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 55 में अवाडपुरा पीली कोठी से प्रारंभ होकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पंहुची। जहां आम नागरिकों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई इसके साथ ही आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर त्वरित उनका निराकरण किया गया। विकास यात्रा के दौरान सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आशीष प्रताप सिंह राठौड, श्री किशन मुद्गल ने वार्ड 55 में एक करोड़ 6 लाख 87 हजार रुपए के 5 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 2 करोड़ 15 लाख 69 हजार रुपए के 7 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर श्री कमल माखीजानी, श्री विवेक जोशी, पूर्व सभापति श्री राकेश माहौर, श्री अशोक पटसरिया, श्री विनोद शर्मा, पूर्व एमआईसी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री सतीश बोहरे, श्री सुधीर गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी श्रीमती ममता अरविंद शर्मा श्री भगवान सिंह कुशवाहा श्री संजीव पोतनीस श्री अनिल सांखला श्री अजय तिवारी श्री रवि तोमर श्री नवीन परांडे श्री जितेंद्र मुद्गल,श्री सतीश साहू, श्री चेतन मंडलोई , श्री मनोज मोटाटकर, श्री राजू पलैया, श्री शुगर सिंह श्री प्रकाश साहू श्री नवीन चौधरी श्री शुभम चौधरी, सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 55 में अवाडपुरा पीली कोठी से प्रारंभ होकर पुरानी वकील कॉलोनी, नई वकील कॉलोनी, अवाडपुरा, इंदिरानगर, पिछोरियों की पहाड़िया, मीट मार्केट, गुड़ी, खटीक मोहल्ला, सब्जी मंडी, बीडी कुशवाहा वाली गली, सुदर्शन बिहार, कुशवाह मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, ईश्वर विहार, जाटव मोहल्ला, साईं कॉलोनी, राजीव नगर, नई बस्ती, पारदी मोहल्ला, खजांची बाबा, शीतला विहार कॉलोनी, चाचा किराने वाली रोड, आईएचएसडीपी क्वार्टर, मेनरोड, धर्मेन्द्र डेयरी के सामने साईं कॉलोनी में समापन किया गया। वहीं यात्रा के समापन पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को योजना का लाभ वितरण किया गया। विकास यात्रा के दौरान अवाड़पुरा के शासकीय कन्या विद्यालय को 12वीं तक करने की मांग विद्यालय की छात्राओं ने की।
यात्रा के दौरान अवाड़पुरा आंगनबाड़ी एवं आई. एच. एस. डी. पी. आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया गया जहां आंगनबाड़ियों की सभी ने तारीफ की। यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चैहान, सीसीओ श्री कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अच्छे कार्य एवं वरिष्ठओं का सम्मान
क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 51 स्वच्छताकर्मियों को महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को पैंट शर्ट का कपड़ा वह मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्ड के 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का शॉल श्रीफल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
पेयजल की सुविधाओं के साथ विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन
विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्ड 55 में पेयजल की विभिन्न सुविधाओं को लेकर आईएचएसडीपी क्वार्टर के पास 10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही तीन नए नलकूप का लोकार्पण एवं चार बूस्टर का उद्घाटन किया।
वही नागरिकों की सुविधा के लिए खजांची बाबा पर एक नई शासकीय राशन की दुकान का उद्घाटन कर स्थानीय नागरिकों को राशन भी वितरण किया गया।