Homeग्वालियर अंचलरविवार को शारीरिक प्रदर्शन करेंगे संघ के स्वयंसेवक, विस्पुते का होगा बौद्धिक

रविवार को शारीरिक प्रदर्शन करेंगे संघ के स्वयंसेवक, विस्पुते का होगा बौद्धिक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रकटोत्सव आज
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग का शारीरिक प्रकटोत्सव 26 फरवरी को सायं 4 बजे न्यू कलेक्ट्रेट के पास महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीसीटी) में आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्वालियर विभाग संघचालक विजय गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ग्वालियर के सेवा निवृत्त निदेशक डॉ.डीके दुबे होंगे।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक दीपक जी विस्पुते होंगे। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण के भाव से भारत माता को पुन: परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 98 वर्षों से व्यक्ति निर्माण और समाज संगठन के कार्य में साधनारत है। इस पवित्र कार्य की प्रगति के स्व-आकलन हेतु विभिन्न स्तरों पर प्रकटोत्सव आयोजित करना, यह संघ की कार्य पद्धति का महत्वपूर्ण अंग है। इसी तारतम्य में यह शारीरिक प्रकट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments