Homeखेलनया क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद भी रूपसिंह स्टेडियम पर अधिकार के...

नया क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद भी रूपसिंह स्टेडियम पर अधिकार के लिए ननि को आवेदन देगा जीडीसीए

प्रवीण दुबे

ग्वालियर में एक मार्च से पांच मार्च तक ईरानी ट्राफी का मुकाबला खेला जायेगा

ग्वालियर/ग्वालियर के केप्टन रूपसिंह स्टेडियम की   तर्ज  पर शंकरपुर में  बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है संभवतः जुलाई तक इस स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा यह जानकारी शब्द शक्ति न्यूज़ से खास बातचीत में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय आहूजा ने दी उन्होंने बताया की रूप सिंह स्टेडियम पर अभी जुलाई तक ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन का ही आधिपत्य है उन्होंने कहा की भले ही नवनिर्मित स्टेडियम पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले प्रारंभ होंगे लेकिन रूपसिंह स्टेडियम के लिए भी जीडीसीए नगर निगम ग्वालियर को आधिपत्य संबंधी आवेदन प्रस्तुत करेगा उन्होंने कहा की रूप सिंह स्टेडियम नगर निगम की संपत्ति है इस कारण एक अनुबंध के तहत जीडीसीए वहां अपनी गतिविधियां संचालित करता है उन्होंने कहा कि नवनिर्मित स्टेडियम पर खेलकूद गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी है और स्थानीय स्तर पर कई मैच होते रहते हैं उन्होंने कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों हेतु अभी यहां कुछ कार्य बाकी है जैसे कि फर्नीचर आदि का निर्माण होना चल रहा है यह पूछे जाने पर की नवनिर्मित स्टेडियम पर केवल दिन के ही मैच होंगे तो श्री आहूजा ने बताया कि इस स्टेडियम पर भी दिन-रात के मुकाबले  की व्यवस्था  होगी इसके लिए यहां फ्लड लाइट हेतु टावर लगाने की  प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लाइटों के टावर हेतु टेंडर का कार्य जारी है। यहां रात के मैचों के लिए फ्लड लाइट, एक स्विमिंग पूल, सौना बाथ, आधुनिक जिम, ड्रेसिंग रूम और 30 कॉर्पोरेट बॉक्स से भी सुसज्जित होगा।

आहूजा ने बताया की आगामी एक मार्च से पांच मार्च तक ईरानी ट्राफी का मुकाबला खेला जायेगा। यह मुकाबला मध्यप्रदेश और रेस्ट ऑफ इंडिया के मध्य कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा। दोनों टीमों में कई प्रमुख क्रिकेटर शामिल हैं। मैच के लिए आयोजक ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

उधर इसी तारतम्य में आज ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने पत्रकारों को चर्चा के दौरान  जानकारी दी। मेहता ने बताया कि चूंकि यह मैच पहले इंदौर में खेला जाना था लेकिन वहां इंदौर में  धर्मशाला में खेला जाने वाला टेस्ट मैच ट्रांसफर किये जाने से अब ईरानी ट्राफी का यह पांच दिवसीय मुकाबला ग्वालियर में खेला जायेगा। मेहता ने बताया कि ईरानी ट्राफी का यह मुकाबला प्रतिदिन एक मार्च से प्रात: साढे नौ बजे से खेला जायेगा। जीडीसीए अध्यक्ष प्रशांत मेहता ने बताया कि ग्वालियर में यह मैच २७ वां प्रथम श्रेणी मैच है। यहां २१ रणजी ट्राफी व दो दिलीप ट्राफी मुकाबले सहित अन्य मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं ग्वालियर में अब तक १२ अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मुकाबले भी खेले जा चुके हैं।
मेहता ने बताया कि ईरानी ट्राफी मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं। मश्प्रदेश की टीम में हिमांशु मंत्री , यश दुबे, रजत पाटीदार, याुभम शर्मा, वैक्टेश अय्यर, अक्षत रघुवंशी, अमन सोलंकी, हर्ष ग्वाली, सारांश जैन, मिहिर हिरवानी, कुमार कार्तिकेय, अवेश खान, गौरव यादव, अनुभव अग्रवाल, अंकित कुयावाह हैं।
वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया में मयंक अग्रवाल, सुदीप कुमार घरामी, यशस्वी जैसवाल, अभिमन्यु ईश्वान, हार्विक देसाई, मुकेश कुमार, अतित सेठ सेतन सकारिया, नवदीप सैनी, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कन्डे, सौरभ कुमार, आकाशदीप, इन्द्रजीथ बाबा, पुलकित नारंग, यश धुली प्रमुख है।
इस मौके पर जीडीसीए सचिव संजय आहूजा, सहित निर्भय बाकलीवाल, वीके शर्मा, स्कोरर सुनील गुप्ता, सत्यजीत पाटनकर , ओमवीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments