Homeप्रमुख खबरेंफैशन वीक में कंडोम का पहाड़ बना चर्चा का विषय

फैशन वीक में कंडोम का पहाड़ बना चर्चा का विषय

मिलन फैशन वीक 2023-24 की शुरुआत बेहद अनोखे अंदाज में हुई जिसे देखकर लोग हैरान हो गए. इस फैशन वीक के जिस सेट पर कलाकारों और मॉडल्स को रैंप वॉक करना था, वहां पहाड़ बनाया गया था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फैशन वीक में सेट पर बना पहाड़ कंडोम का था. बुधवार को शुरु हुए वॉक शो के दौरान मॉडलों ने कंडोम के विशाल पहाड़ के चारों ओर चहलकदमी की. कपड़ों के मशहूर ब्रांड डीजल का नया कलेक्शन आया है जिसके लॉन्चिंग का थीम फ्रीडम, प्लेजर और एक्सपेरिमेंट  रखा गया था. कंपनी के नए कलेक्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

कंडोम का पहाड़ बना आकर्षण का केंद्र

खैर इस फैशन वीक में कंडोम का पहाड़ आकर्षण का केंद्र था, जिसने एक ही समय में दर्शकों के बीच में आश्चर्य और जिज्ञासा दोनों पैदा की. कंपनी इस कंडोम के ढेर की मदद से दुनिया भर में सुरक्षित सेक्स संदेश को बढ़ावा देना चाहती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments