Homeदेशसमालखा में आरएसएस नेताओं की बड़ी गतिविधि जुटे 14 सौ से अधिक...

समालखा में आरएसएस नेताओं की बड़ी गतिविधि जुटे 14 सौ से अधिक दिग्गज लोग व शीर्ष नेतृत्व

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने जा रही है,

12 मार्च को प्रतिनिधि सभा का शुभारंभ होगा. जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, विविध संगठनों के पदाधिकारी, सभी क्षेत्र व प्रांतों के संघचालक व कार्यवाह उपस्थित रहेंग 2025 में संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. प्रतिनिधि सभा में शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना 2022-23 की समीक्षा व अनुभव के आधार पर 2023-24 की कार्य योजना बनेगी.

उल्लेखनीय है इस वर्ष यह प्रतिनिधि सभा पानीपत जिला के समालखा स्थित पट्टीकल्याणा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में 12, 13 व 14 मार्च को होने जा रही है. इसमें देशभर से संघ के 1400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. इसमें 34 विविध संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. आज पहले 11 मार्च को अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होगी. इसमें प्रतिनिधि सभा में आने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. प्रतिनिधि सभा के अंतिम दिन 14 मार्च को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले पत्रकारों से बातचीत में पारित प्रस्ताव के बारे में जानकारी देंगे

मीडिया में चर्चा है की 14 मार्च तक चलने वाली. इस  बैठक में मुसलमानों को साधने की रणनीति बनाई जा सकती है. 2024 में होने वाले लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के चुनावों से पहले मुसलमानों को किस तरह रिझाया जाए और बीजेपी का वोट बैंक कैसे बढ़ाया जाए इसपर बैठक में चर्चा की जा सकती है. लेकिन संघ ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है केवल मीडिया बेचारी चर्चा है इसमें यह भी कहा जा रहा है कि जहां बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों के अभी से जुटी हुई है. बीजेपी का एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करने का लक्ष्य है. इसी बीच पानीपत जिले के समालखा में हो रही आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सालभर की योजना तैयारी की जा रही है, ताकि इन योजनाओं से लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी को फायदा मिल सके.मुसलमानों को साधने के साथ-साथ इस बैठक में आरएसएस में बढ़ती महिलाओं की भूमिका, जनसंख्या नियंत्रण और राम चरित मानस विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आज से शुरू हो रही है. बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत,सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले,सभी सह सरकार्यवाह,बीजेपी सहित संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सभी प्रांतों के संघचालक व कार्यवाहक शामिल होने वाले है. साल 2025 में संघ की स्थापना को 100 साल भी पूरे होने वाले है. ऐसे में 2023-24 की कार्य योजना के साथ-साथ प्रतिनिधि सभा में शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना पर चर्चा होगी.

क्या है RSS की प्रतिनिधि सभा?
एक साल में एक बार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होती है. बैठक में जहां पिछले साल की गतिविधियों की समीक्षा की जाती है वहीं आने वाले साल के लिए भी प्लान तैयार किया जाता है. हर साल मार्च के महीने में 3 दिन के लिए यह प्रतिनिधि सभा की बैठक होती है. अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ के बड़े-बड़े फैसले लिए जाते है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments