Homeधर्म कर्मदेश में रंगपंचमी की धूम महाकाल में पांच क्विंटल टेसू के फूलों...

देश में रंगपंचमी की धूम महाकाल में पांच क्विंटल टेसू के फूलों से बने रंग ने मस्ती बिखेरी

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार को रंगपंचमी मनाई गई। अवंतिकानाथ तड़के चार बजे भस्म आरती में टेसू के फूलों से बनाए गए प्राकृतिक रंग से होली खेली। शाम को 6:30 बजे 51 ध्वज के साथ श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा।

 

भगवान महाकाल की रंग-रंगीली होली के लिए शनिवार को पुजारियों ने करीब पांच क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार कर लिया था। करीब 400 लीटर रंग को ठंडा होने के बाद आइस कंटेनर में सुरक्षित रखा गया। इसी रंग से भगवान महाकाल के दरबार में होली खेली गई। भस्म आरती में मौजूद भक्तों को भी रंग से सराबोर किया गया।

पुजारी दिलीप गुरु ने बताया कि रंगपंचमी एकमात्र ऐसा दिन है, जिसमें आरती के दौरान ज्योतिर्लिंग पर सतत रंगधारा अर्पित की जाती है। भस्म आरती के बाद पुजारियों ने भक्तों के साथ होली खेली। शाम को श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह के रूप में मंदिर की भव्य गेर निकाली जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments