ग्वालियर / आरोग्य भारती की तरफ से 30 अप्रैल रविवार को शाम 4.30 बजे विवेकानंद सभागार, राष्ट्रोत्थान न्यास, माधव महाविद्यालय के सामने ‘वर्ततान राष्ट्रीय संदर्भ में स्वास्थ क्षेत्र की चुनौतियां और अवसर’ पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संगठन सचिव आरोग्य भारती एवं केंद्रीय आयुष मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष आरोग्य भारती के डॉ. एसपी बत्रा रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त श्री दीपक सिंह करेंगे। उक्त जानकारी आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष डॉ राहुल सप्रा, जिला सचिव डॉ. चरण सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. एएस भल्ला, सहसंयोजक डॉ. प्रकाशवीर आर्य, सहसंयोजक जेपी शर्मा ने दी।
आरोग्य भारती द्वारा ‘वर्तमान राष्ट्रीय संदर्भ में स्वास्थ क्षेत्र की चुनौतियां और अवसर’ पर प्रबोधन 30 को
RELATED ARTICLES