Homeग्वालियर अंचलभाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर का गृहनगर ग्वालियर आगमन पर...

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर का गृहनगर ग्वालियर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

ग्वालियर / भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर सोमवार  01 मई को पंजाब  मेल से दोपहर बाद  भोपाल से ग्वालियर  पहुंचे, पाराशर के प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर ग्वालियर  आगमन पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर ग्वालियर रेलवे  स्टेशन एकत्रित होकर उनका भव्य एवं

आत्मीय स्वागत किया । इससे पूर्व भोपाल से ग्वालियर के बीच अनेक स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने उन्हे फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ग्वालियर पहुंचने के बाद वे खुली गाड़ी में सवार होकर पहले वीरांगना समाधिस्थल  पहुंचे और लक्ष्मीबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके बाद वे  फूलबाग गुरुद्वारे भी

गए जहां सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया यहां श्री पाराशर ने अपना माथा टेका इस दौरान स्थान स्थान पर श्री पाराशर का भाजपा कार्यकर्ताओं

ने ढोल ताशे और फूल माला के साथ स्वागत किया बाद में श्री पाराशर  भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे ।नवनियुक्त भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने मुखर्जी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भआई किया। उन्होंने कहा कि स्वदेश से सीख कर आज प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश मंत्री बनकर आपके बीच पहुंचा हूं। जरूर ही पार्टी ने कुछ मेरे अंदर देखा होगा जो मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। स्वदेश से सीखा मुझे आज काम आ रहा है। आप सभी मेरे छोटे बड़े भाई-बंधु हैं। और अपने भाई का स्वागत करने की कोई जरूरत नहीं होती है। फिर भी आपने आत्मीय स्वागत किया उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। इससे पूर्व श्री लोकेन्द्र पाराशर ने पं दीनदयाल उपाध्याय जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, राजू सेंगर, अरुण कुलश्रेष्ठ, विनय जैन, प्रमोद खंडेलवाल, महेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी कार्यकर्ताओं ने श्री पाराशर को मिठाई खिलाई।

इससे पहले श्री  पाराशर स्टेशन  सीधे फूलबाग चौराहे पहुंचे जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments