ग्वालियर /आजकल भाजपा के पूर्व संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने की चर्चाएं सरगर्म है खुद सुबोध दुबे इसको लेकर तमाम प्रकार की भावात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। हालांकि सुबोध दुबे ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता करके खुद के भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात कही साथ ही उन्होंने भाजपा में कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने के भी आरोप लगाए लेकिन आश्चर्य की बात यह थी कि इतना सब होने की बात भी सुबोध दुबे ने कांग्रेस ज्वाइन करने की कोई बात प्रेस वार्ता में नहीं की। उधर कांग्रेस ने भी भाजपा के संभागीय मीडिया प्रभारी के भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने संबंधी किसी भी बात की जानकारी अधिकृत रूप से अभी तक जारी नहीं कि है ।
उधर भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता के पार्टी छोड़ने और लगातार इसको लेकर सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट जारी करने के बावजूद भाजपा के किसी नेता द्वारा उनसे चर्चा नहीं किए जाने को लेकर भी तरह-तरह की बातें की जा रही है। शब्द शक्ति न्यूज़ ने इस बारे में सुबोध दुबे से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की आखिर उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया लेकिन अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने की बात उन्होंने नहीं की इस बारे में सुबोध दुबे ने बताया कि उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस शामिल होने की घोषणा करने का मन पूरी तरह बना लिया था लेकिन फिलहाल उन्होंने अभी इसकी विधिवत घोषणा नहीं की है ,आगे परिवार के सदस्यों व अन्य शुभचिंतकों से बाचीत के बाद निर्णय लेंगे।
उन्होंने बताया की प्रेस वार्ता से कुछ समय पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी का फोन उनके पास आया था और उन्होंने घर पर आकर मिलने की बात भी की थी श्री दुबे ने बताया कि उन्हें इस बात को लेकर आश्चर्य हुआ की नाराज कार्यकर्ता के घर आकर बातचीत करने उसे मनाने के बजाय जिला अध्यक्ष महोदय खुद उन्हें अपने घर बुला रहे हैं श्री दुबे ने कहा कि उन्होंने जब अपने निर्णय से श्री चौधरी को अवगत कराया तो उन्होंने भाजपा छोड़कर किसी अन्य दल में जाने के फैसले को टालने की बात उनसे कही ।