Homeदेशभागलपुर , मुंगेर, समस्‍तीपुर, नालंदा के बाद अब नवादा में भी...

भागलपुर , मुंगेर, समस्‍तीपुर, नालंदा के बाद अब नवादा में भी बवाल

पटना । मुंगेर, नालंदा, भागलपुर व समस्‍तीपुर के बाद अब बिहार के नवादा जिले में माहौल खराब होने लगा है। शुक्रवार की सुबह नवादा बाइपास के गोंदापुर में चौक के पास एक धार्मिक स्‍थल में असामाजिक तत्‍वों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने से लोग आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

माहौल खराब होते देख जिलाधिकारी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी प्रमुख धर्मस्थलों पर पुलिस बल तैनात किये गए हैं। स्थित पर नियंत्रण को रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दिया गया है।
बता दें कि भागलपुर के नाथनगर में हुए बवाल के बाद मुंगेर, समस्‍तीपुर, नालंदा के बाद नवादा में भी असामाजिक तत्‍वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। मुंगेर में पटरी पर लौट रही विधि व्यवस्था गुरुवार को एक बार फिर से बेपटरी हो गई। बुधवार को दो नंबर गुमटी पर से प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में एक पक्ष के लोग गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरीं महिला, बच्चे और युवाओं ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना पर डीएम उदय कुमार सिंह और एसपी आशीष भारती जामस्थल पर पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल को वार्ता करने के लिए बुलाया। इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद आधे घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments