मध्य भारत शिक्षा समिति की स्थापना दिवस पर 25 को होगा चिक्टे जी की प्रतिमा का अनावरण
-श्री चिक्टे जी: व्यक्ति एवं दर्शन पुस्तक का विमोचन भी होगा
ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति ग्वालियर का स्थापना दिवस समारोह 25 जुलाई को सायं 5:30 बजे गेंडे वाली सडक़ स्थित चिक्टे जी खेल संकुल पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पार्वती बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक रहे स्व.महीपति बालकृष्ण चिक्टे की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण एवं उनके जीवन पर लिखी गई पुस्तक श्री चिक्टे जी: व्यक्ति एवं दर्शन का विमोचन भी किया जाएगा।
मध्य भारत शिक्षा समिति के सचिव अरुण अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ.प्रदीप वाजपेयी, कोषाध्यक्ष वृंदावन लुढ़ेले ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि कार्यक्रम में प्रबोधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक एवं राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत के अध्यक्ष डॉ.गोविन्द शर्मा का होगा। उन्होंने बताया कि मध्य भारत शिक्षा समिति ग्वालियर की स्थापना 21 जुलाई 1941 को हुई थी। वर्तमान में समिति के अंतर्गत चार महाविद्यालय एवं दो विद्यालयों का सफल संचालन हो रहा है। इन सभी शिक्षण संस्थाओं में लगभग 4500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। सभी शिक्षण संस्थाओं में पढऩे वाले विद्यार्थियों के खेलने के लिए पार्वती खेल अकादमी चिक्टे जी खेल संकुल में एक विशाल क्रीड़ा परिसर है। जहां अनेक खेल गतिविधियों जैसे कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो कराटे, स्केटिंग, योग आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने प्रबुद्धजनों एवं खेलप्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
चिक्टे जी की प्रतिमा का अनावरण 25 को, आरएसएस के सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक आएंगे
RELATED ARTICLES