ग्वालियर /गोपाचल पर्वत न्यास से जुड़े समाजसेवी व भाजपा नेता अजीत बरैया पर एक व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने के बाद जैन समाज से जुड़े लोगों ने पड़ाव थाने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया।
जानकारी के मुताबिक शाम के समय एक व्यक्ति द्वारा गोपाचल पर्वत पर तैनात चौकीदार से मारपीट शुरू कर दी गई। बताया गया कि वह व्यक्ति नशे की हालत में उपरोक्त स्थान पर घुसने की कोशिश कर रहा था चौकीदार द्वारा रोके जानेपर नशे की हालत में उसने अपनी चार पहिया गाड़ी चौकीदार के पैरों पर चढ़ाने की कोशिश की जिसपर विवाद बढ़ गया। उसी समय गोपाचल पर्वत न्यास से जुड़े जैन समाज के नेता अजीत बरैया वहां पहुंचे और मारपीट पर आमादा व्यक्ति का विरोध किया तभी उसके द्वारा कार में रखे बेसवाल के डंडे से हमला किया गया जो कि श्री बरैया के सिर में लगा जिससे उनके चोट आई।
बाद में जैन समाज से जुड़े लोग पड़ाव थाने पहुंचे और पुलिस के सामने आरोपी के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग करने लगे उनका आरोप था कि हमला करने वाला व्यक्ति नशे की हालत में गुंडागर्दी कर रहा था।