Homeग्वालियर अंचललोकतंत्र सेनानियों ने श्रीमती मालती जी इंदापुरकर का सम्मान किया

लोकतंत्र सेनानियों ने श्रीमती मालती जी इंदापुरकर का सम्मान किया

ग्वालियर/लोकतंत्र सेनानी संघ के पदाधिकारियों ने आज पूर्व महापौर, पूर्व विधायक तथा महान लोकतंत्र सेनानी पूज्य स्व. श्री माधव शंकर इंदापुरकर जी “मधुभैया” के हरीशंकरपुरम स्थित आवास जाकर संगठन के राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम ने संगठन की ओरसे उनकी धर्मपत्नी पूज्य श्रीमती मालती जी इंदापुरकर का शाल-श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की तथा उन्हें ताम्रपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया.
इस अवसर पर  स्वर्गीय श्री मधु भैया की “सादगीऔर ईमानदार व्यक्तित्व से जुड़े अनेक संस्मरणों को याद किया गया.” आज श्यामलाल पाण्डवीय महाविद्यालय में एल एल बी संकाय चल रहीं हैं, उसका बीजारोपण-सूत्रधार मधु भैया ने ही विधायक रहते हुए किया था.
पूज्य स्वर्गीय श्री मधु भैया 1973 में महापौर तथा 1977 में विधायक रहे, उन्होंने दोनों पदों के साथ न्याय किया था। वे कुशल राजनेता के अलावा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भी समझते थे, तत्पश्चात निर्णय लेते थे। मधु भैया में संगठनात्मक क्षमता अद्भुत थी। किसी की समस्या का निराकरण उनके पास जाने मात्र से हो जाता था।
ज्ञातव्य हो कि स्व. माधव शंकर इंदापुरकर “मधु भैया” को आपातकाल-1975 के दौरान 26 जून 1975 से 22 अगस्त 1975 तक मीसा के अंतर्गत सैंट्रल जेल ग्वालियर तथा 23 अगस्त 1975 को बेगमगंज उपजेल में स्धानांतरित कर दिया गया था, आपातकाल समाप्ति पर ही वे रिहा हुए थे. मीसा में निरुद्ध व्यक्ति से एकमाह में केवल एकबार माता/पिता/पत्नी, तीनों में से किसी एक को ही मिलने की अनुमति थी, जो कि परिवार के लिए अप्रत्यक्ष रूप से अत्यंत कष्टप्रद व प्रताड़ना ही थी.
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मध्यभारत के प्रांत कार्यवाह श्री यशवंत  इंदापुरकर, संगठन के राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन विटवेकर, जिलाध्यक्ष गुलशन गोगिया, ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेन्द्रसिंह आर्य, जयेन्द्र पाल खुराना आदि मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments