Homeग्वालियर अंचलजनसंघ के समय से जुड़े पुराने भाजपा नेता हिंदकुमार कोहली का निधन

जनसंघ के समय से जुड़े पुराने भाजपा नेता हिंदकुमार कोहली का निधन

ग्वालियर/वरिष्ठ समाजसेवी और जनसंघ के समय से जुड़े भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आर एस एस के पुराने स्वयंसेवक हिंदकुमार कोहली का आज फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को सड़क मार्ग से ग्वालियर लाया गया जहां देर शाम लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया 

श्री कोहली का परिवार आजादी के बाद भारत विभाजन के समय ग्वालियर आ  गया था और उसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए बाद में श्री कोहली जनसंघ की समय से उसके कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हुए और जनता पार्टी, भारतीय जनता पार्टी  से जुड़कर उन्होंने जमीनी कार्यकर्ता के रूप में  पार्टी की सेवा की।आपातकाल के दौरान लोकतंत्र  की रक्षा के लिए मीसा बंदी के रूप में जेल भी। गए वर्तमान में भी वृद्धावस्था के बावजूद भारतीय जनता पार्टी की सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेते थे उन्होंने अपने जीवन में एक निष्ठावान अच्छे कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा की और अपनी पहचान बनाई  उन्होंने कभी भी दायित्व की लालसा नहीं रखी। एक व्यवसाई के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई और व्यापारी हितों के लिए भी संघर्ष किया वह कई व्यापारी संगठनों से जुड़े रहे ।

 वह पिछले दिनों से कुछ बीमार थे और बीमारी के चलते उन्हें इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसी दौरान उनका स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया और गुरुवार की सुबह 85 वर्ष की आयु में  उनका निधन हो गया।

संक्षिप्त जीवन परिचय

जन्म दिनांक 28.07.1938 हरिपुर हज़ारा, पाकिस्तान।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक में 1952-53 से आज तक
आपातकाल में ग्वालियर सेंट्रल जेल में मीसा बंदी
राजनैतिक जीवन की शुरूआत 1953 से जनसंघ से

ग्वालियर व्यापार मेला में बाजार समिति के अध्यक्ष।
ग्वालियर दक्षिण मंडल में सेकेटरी के पद पर 1983 में
सुपर बाजार में डायरेक्टर के पद पर
अपैक्स बैंक ग्वालियर में डायरेक्टर के पद पर
जिला खाद समिति के सदस्य पद पर
माधवगंज व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पद पर

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments