ग्वालियर /भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर ग्वालियर की जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान और भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी के समक्ष 30 से अधिक मुस्लिम युवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की l
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी धर्म और जाति के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है । हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में चरितार्थ करके दिखाया है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग को भरपूर मिला है। ये लाभार्थी हितग्राही आगामी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुन: बनाने में अपना योगदान अवश्य प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जिला कार्य समिति की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश महामंत्री जावेद अख्तर, अल्पसंख्यक आयोग मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष नियाज मोहम्मद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
जिला कार्यसमिति बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज अशरफ खान ने प्रदेश और जिला नेतृत्व को पूरा विश्वास दिलाया कि अल्पसंख्यक बहुल पोलिंग बूथों को अल्पसंख्यक मोर्चा जीत कर भाजपा के विजय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा।
कार्यसमिति बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्रीमती सईदा यूसुफ, गुलाब बैग, एचके टेलर और ताज मुहम्मद का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर किया।
बैठक का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अली अहमद ने किया तथा आभार महामंत्री असलम खान ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से बशीर कुरैशी, जावेद अख्तर, आरिफ खान गब्बर खान, महजबी खान, जरदार खान, अब्दुल गनी, शारूख कुरैशी सनी पठान, अकील खान, जावेद खान, सोनू सरवर खान, जावेद हुसैन मुजाहिद खान, असलम खान, सलीम अब्बासी, फिरोज खान, अंसार खान, जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष तहसीन पठान, रईस खान, मुस्ताक खान, दानिश खान, जाकिर खान, सद्दाम खान, अफजल बेग, सेहनाज खान, एडवोकेट जावेद खान, जावेद मोहम्मद, आबिद खान, तोसिम खान, जुनेद अंसारी, हमीद खान आदि उपस्थित रहे ।