Homeउत्तरप्रदेशवृंदावन में बंदरों की धमाचौकड़ी के कारण जर्जर इमारत का छज्जा गिरने...

वृंदावन में बंदरों की धमाचौकड़ी के कारण जर्जर इमारत का छज्जा गिरने से5 की मौत कई घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा  में मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर  के पास बड़ा हादसा हो गया. यहां के दुसायत मोहल्ले में तीन मंजिला पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार गिरने से लगभग 12 लोग घायल हो गए. जिलाधिकारी पुलकित खरे  ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है. मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं. घायलों को इलाज के लिए वृंदावन (Vrindavan) के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के चलते तीन मंजिला जर्जरइमारत का छज्जा बंदरों की धमाचौकड़ी के कारण    गिरा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

डीएम पुलकित खरे ने मीडिया को  बताया कि पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हुई है. वहीं चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत और बचाव का काम जारी है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई और जो घायल हैं, उनको नियमानुसार मुआवजे के लिए देखा जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे की वजह जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है

दूसरी तरफ एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि दुसायत मोहल्ले के पास एक पुराना तीन मंजिला मकान था. मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक से गिर पड़ा, जिससे कुछ लोग मलबे में दब गए. पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है. एसएसपी ने कहा कि नगर निगम टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. नगर निगम की टीम इमारत की जांच करेगी. अगर इमारत का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलता है तो उसको भी गिराने का काम किया जाएगा. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि जिस गली में यह हादसा हुआ, वहां पर चहल-पहल का माहौल था. अचानक से इमारत का ऊपरी हिस्सा गिरा तो लोगों में हड़कंप मच गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments