Homeग्वालियर अंचलनरेंद्र तोमर का कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा  विषयहीन और नेतृत्वहीन कांग्रेस...

नरेंद्र तोमर का कांग्रेस पर बड़ा हमला कहा  विषयहीन और नेतृत्वहीन कांग्रेस उतर आई डर्टी पॉलिटिक्स पर

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा हमला  बोलते हुए  कहा कि कांग्रेस  विषय हीनता और नेतृत्व हीनता के दौर से गुजर रही है यही वजह है कि वह  डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है मध्यप्रदेश में उसके पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और वह चुनाव को विकास और गरीब कल्याण जैसे मुद्दों से भटकाना  चाहती है।

श्री तोमर ने यह बात आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही । श्री तोमर ने कहा कि कमलनाथ हों या फिर केंद्र में उनका शीर्ष नेतृत्व किसी ठगबंधन से कम नजर नहीं आता श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस का मध्यप्रदेश में  पिछला 18 महीने का कार्यकाल हो या फिर 2003 के पूर्व की सरकार अथवा 2014 के पहले की मनमोहन सिंह सरकार उन्होंने जनकल्याण के कोई कार्य नहीं किए यही वजह है कि उनके पास बताने को कुछ भी नहीं है और वह चुनाव को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

 श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है और हम उनकी डर्टी पॉलिटिक्स के रास्ते नहीं जाएंगे । तोमर ने कहा वह जनता को गुमराह कर रहे हैं  हम विकास और गरीब कल्याण के विषय को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और यही हमारा मुद्दा है उनके पास ना विषय है और ना मुद्दे इसी वजह से वह जनता को गुमराह कर रहे हैं।

कृषि बिजली सड़क स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए रिकॉर्ड कार्य

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कृषि बिजली सड़क स्वास्थ्य जैसे विषयों की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि  आज मध्य प्रदेश की एग्रीकल्चर ग्रोथ 18 प्रतिशत है जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है, बिजली के मामले में कांग्रेस शासनकाल के दौरान 29 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था जो कि आज 28000 मेगा वाट जा पहुंचाएं इसमें हम आत्मनिर्भर हुए हैं ।उन्होंने कहा की एक करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के बाहर आए हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मामले में भी रिकॉर्ड काम हुआ है श्री तोमर ने बताया अकेले ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय समूह में पिछले 6 से 7 माह के दौरान 100 करोड रुपए से अधिक का इलाज जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया गया है।

भाजपा में सामूहिक नेतृत्व की परंपरा

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस सवाल के जवाब में श्री तोमर ने कहा हमारे यहां सामूहिक नेतृत्व की परंपरा रही है सभी वरिष्ठ नेता  सिंधिया हो शिवराज सिंह हो या कैलाश विजयवर्गी के नेतृत्व में पार्टी कार्य कर रही है और जैसा पार्टी नेतृत्व तय करेगा वह सभी को मान्य होगा। पार्टी में परिवारवाद के सवाल पर श्री तोमर ने कहा कि परिस्थिति के अनुसार कुछ निर्णय लिए जाते हैं उन्हें परिवारवाद से जोड़ना ठीक नहीं है।

प्रदेश कार्य समिति की बैठक में 20 को आएंगे 15 सौ प्रतिनिधि

ग्वालियर में 20 अगस्त से आयोजित होने जा रही प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री तोमर ने बताया कि 20 अगस्त को बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवकुमारजी द्वारा किया जाएगा मध्यकाल में संभागवार प्रस्तावों पर चर्चा होगी। श्री तोमर ने बताया कि बैठक का समापन स्वयं 4:00 बजे होगा और समापन सत्र को देश के गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा से जुड़े 1500 से अधिक प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा,कैलाश विजय वर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहलाद पटेल वीरेंद्र जी, फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव के प्रभारी केंद्रीय मंत्री द्वय भूपेंद्र सिंह जी तथा अश्वनी वैष्णव आदि भी बैठक में आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments